ब्राज़ील अमेरिकी टैरिफ का जवाब समय पर देगा: लुला

ब्राज़ीलिया, 06 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राज़ील, अमेरिका द्वारा लगाए गए टेरिफ का जवाब समय पर देगा और इस मुद्दे को विश्व व्यापार संगठन तक ले जाएगा।

लुला ने कहा कि सरकार ब्राजील की जनता के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार आर्थिक और सामाजिक नुकसान को कम करने के लिए तुरंत योजना लागू करेगी। उन्होंने कहा, “हम इन उपायों से प्रभावित ब्राज़ील के श्रमिकों और कंपनियों की रक्षा करेंगे और अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन सहित सभी दूसरे रास्ते भी अपनाएंगे।”

उन्होने कहा कि ब्राजील वार्ता अभी चल रही है और अमेरिकी प्राधिकारियों के साथ बातचीत मार्च से ही जारी है।

Next Post

विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,CM जताया सभी का आभार

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का जुलाई-अगस्त 2025 का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र की समाप्ति पर इसे सफलतम सत्र बताया और विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री, मंत्रियों तथा समस्त विधायकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में […]

You May Like