नयी दिल्ली, 28 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।
श्री खरगे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का उत्सव है। यह पर्व आपसी सम्मान, समानता और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना से भी जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर बंधुत्व और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला रक्षाबंधन भारतीय समाज की खूबसूरत परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि राखी का यह पवित्र बंधन सभी देशवासियों के जीवन में प्रेम, एकजुटता और सद्भाव को और मजबूत करे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पर्व को सामाजिक भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर बताया।
