दमोह: थाना कोतवाली क्षेत्र के किल्लाई नाका के पास 03 वर्षीय बच्चे के रास्ता भटक जाने की सूचना पर डायल-112 टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश कर उसे सकुशल माता-पिता के सुपुर्द किया गया।राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 27 अगस्त 2026 को रात्रि 22:38 बजे सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता शिवम शिरोठिया द्वारा बच्चे के रास्ता भटक जाने के संबंध में सूचना दी गई। दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक 22 देवेश तिवारी द्वारा सूचना पर तत्काल FRV-03 को रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन, SI रेडियो शेखर कुर्मी व प्रभारी डायल-112 ASI अजय शुक्ला के मार्गदर्शन में डायल-112 टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।FRV-03 स्टाफ आरक्षक 816 अरविन्द व पायलट संतोष मौके पर पहुंचे, जहां लगभग 03–04 वर्षीय बच्चा रास्ता भटकने के कारण अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ मिला। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान बच्चे की पहचान सिन्धी कैंप निवासी निखिल छुगानी के पुत्र के रूप में हुई। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
