जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत गोपाल होटल साई मंदिर के पास रहने वाली एक नवविवाहिता को शादी के बाद से दहेज लोभी प्रताडि़त करने लगे। इसके बाद यह कहते हुए उसे घर से निकाल दिया कि कार, नगदी रूपये लेकर आओ तभी घर में रखेंगे । पुलिस ने रिपोर्ट पर दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पलक प्रजापति 24 वर्ष निवासी गोपाल होटल साई मंदिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 8 फरवरी 26 को विशाल प्रजापति निवासी करोंद निशातपुरा भोपाल से सामाजिक रीति रिवाज से से हुयी थी। उसके माता पिता ने सामर्थता के अनुसार दान दहेज दिया था.
शादी के लगभग 1 माह तक पति व सास ने ठीक से रखा जिसके बाद पति विशाल प्रजापति व सास राधा प्रजापति द्वारा लगातार दहेज की मांग करने लगे, उसके पिता ने उसकी पढ़ाई के लिये 2 लाख रूपये दिये थे जो उसने पति को दे दिये थे, कुछ दिन ठीक से रखने के बाद पिता के घर से कार एवं नगदी रूपये लेकर आओ तभी घर में रखेंगे, इसी बात को लेकर लगातार उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे, पति व सास राधा प्रजापति ने दहेज न लाने की वजह से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर उसे घर से निकाल दिये।
