जबलपुर: हैप्पी क्लब द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 का क्लब का पहला आयोजन था। इस कार्यक्रम की थीम ‘बॉलीवुड कार्निवल रखी गई थी, जिसमें जबलपुर की महिलाओं ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के रूप में साज-सज्जा कर भाग लिया। कार्यक्रम में कोई रेखा, कोई माधुरी दीक्षित तो कोई श्रीदेवी की झलक प्रस्तुत करती नजर आई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जबलपुर की फर्स्ट लेडी यामिनी अन्नू सिंह, डॉ. दीपक असरानी एवं मुस्कान असरानी, प्रियंका पोद्दार तथा पल्लवी दत्ता उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। क्लब की अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि क्लब की सदस्यों—सारिका, रितु, अंकिता, तरण, पिंकी, रंजना, पूजा, मीनाक्षी, कुनिका, सोनू, मंकरणा, रोशनी, गीत, डिंपी, लीना आदिकी मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम भी हर वर्ष की भांति अत्यंत सफल रहा।
