वाशिंग मशीन और फ्रिज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

रीवा, 22 फरवरी, सिविल लाइन थाना अन्तर्गत शिल्पी प्लाजा में संचालित पवन रेफ्रीजरेटर दुकान में फ्रिज व वाशिंग मशीन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया. चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नही बल्कि चौकीदार ही था जो फ्रिज और वाशिंग मशीन चोरी की बेची थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

फरियादी नवनीत कुमार गुप्ता पिता स्व. सुन्दरलाल गुमा आर. 45 वर्ष निवासी छत्रपति नगर थाना समान ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि 15 वर्षों से शिल्पी प्लाजा में पवन रेफ्रीजरेटर नामक दुकान संचालित करता है. 12 फरवरी को फरियादी दुकान बंद करके चला गया. 13 फरवरी को आया तो दुकान के गोदाम से रखे फ्रिज व वाशिंग मशीन में से 02 नग फ्रिज नहीं थी रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 70/25 धारा 303 बीएनएस का दर्ज कर चोरी गई फ्रिज व वाशिंग मशीन व आरोपियो की पता तलाश की गई. दुकान व आस पास के लगे 20 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो का अवलोकन किया गया तो संदेह के आधार पर संदेही आलोक चतुर्वेदी पिता अशोक कुमार चतुर्वेदी उम्र 30 वर्ष निवासी सिलचट थाना गुढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. दुकान की गोदाम से 02 महीनो से 01-01 करके फ्रिन व वाशिंग मशीन चोरी कर रजनीश चौरसिया को बेचना बताये, आरोपी रजनीश चौरसिया पिता सन्तोष चौरसिया निवासी महसांच थाना गुढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उपरोक्त चोरी की मशीन खरीदना स्वीकार किया. मामले मे धारा 317 बीएनएस का ईजाफा किया गया है. मामले में आरोपियो की निशादेही पर 06 वाशिंग मशीन व 05 फ्रिज बरामद कर जप्त किया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

पन्ना जिले में 57 प्रतिशत शराब दुकानें ठेकेदारों ने छोड़ी

Sat Feb 22 , 2025
पन्ना ब्यूरो पूरे मध्य प्रदेश में आबकारी नीति 2025-26 के अनुसार शराब की दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। इसी अनुक्रम में पन्ना जिले में लगभग 160 करोड़ के 15 शराब दुकान समूहों की 39 शराब दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। आबकारी नीति के अनुसार […]

You May Like