फैक्ट्री से चुराए थे लोहे के पैडल, स्क्रैप, 4 महिलाएं गिरफ्तार

खरगोन। जिले के मुंबई- आगरा नेशनल हाईवे स्थित औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में संचालित हो रही फैक्ट्री से लोहे पैडल सहित स्क्रेप सामान चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 4 महिलाओं से चोरी का माल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 13 मई को फरियादी निवासी धामनोद ने चौकी खलटांका पर आकर सूचना दी थी कि, खैतान केमिकल एण्ड फर्टिलाईजर्स लिमिटेड परिसर से करीब 45 हजार रुपए मूल्य का चोरी हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम ने गठित कर चोरों की तलाश शुरु की। फैक्ट्री सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरो के फुटेज तलाशने पर 4 महिलाएं नजर आई। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओ की तलाश शुरु की गई। मुखबिर की सूचना पर काजल पिता स्व. राजेश गिरी निवासी इनपुन भोगावा थाना मांधाता जिला खंडवा हाल मुकाम धामनोद, रीना पति मुकेश गिरी निवासी वार्ड नंण्ण् 14 पंधाना थाना पंधाना, टीना पति शुभम गिरी निवासी तेजाजी नगर ब्रीज के निचे इंदौर हाल मुकाम धामनोद और शांतीबाई पति स्व. राजेश गिरी निवासी ग्राम इनपुन भोगावा थाना मांधाता जिला खंडवा हाल मुकाम धामनोद को हिरासत में लिया गया।

Next Post

मध्यप्रदेश अब बनेगा मेट्रो और रेल निर्माण का नया हब- यादव

Wed May 14 , 2025
भोपाल, 14 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में अद्भुत काम हुआ है। अलग-अलग कम्पनियों ने इस क्षेत्र में जो कार्य किया है वह ‘मेड इन इंडिया’ का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। डॉ. यादव ने बुधवार […]

You May Like