महिला आयोग की तत्परता और पुलिस-हॉस्टल स्टाफ की सक्रियता से बच्चियों की सुरक्षा हुई सुनिश्चित

महू: इंदौर के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल परिसर में कुछ बच्चियों के साथ अज्ञात युवक द्वारा गलत व्यवहार की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग की प्रदेश सचिव डॉ. कनक पटेरिया को प्राप्त हुई. डॉ. पटेरिया ने तत्परता से मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया.हॉस्टल स्टाफ तथा भंवरकुआ थाने के एसीपी राजीव चौधरी, टी.आई. राजकुमार यादव एवं एस.आई. नीलमणि ठाकुर ने पूरी गंभीरता के साथ तुरंत कार्रवाई कर बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई तथा बच्चियों में आत्मविश्वास जागृत हुआ।

डॉ. कनक पटेरिया ने कहा कि मानव अधिकार आयोग की पहली प्राथमिकता बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा है. पुलिस प्रशासन एवं हॉस्टल प्रबंधन द्वारा जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया गया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है. राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग प्रदेश इकाई पुलिस प्रशासन व हॉस्टल स्टाफ की जिम्मेदार कार्यशैली की प्रशंसा करता है और विश्वास व्यक्त करता है कि भविष्य में भी बच्चियों की सुरक्षा हेतु ऐसे ही ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे.

Next Post

दो पक्षों मे झड़प के बाद महू में तनाव

Wed Sep 17 , 2025
महू:महू कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती महल इलाके में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक वर्ग विशेष और हिंदू समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. दोपहर करीब 12.30 बजे, मोती महल क्षेत्र में स्थित एक मदरसे के कुछ बच्चे कुरान खानी के लिए आए […]

You May Like