दो पक्षों मे झड़प के बाद महू में तनाव

महू:महू कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती महल इलाके में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक वर्ग विशेष और हिंदू समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. दोपहर करीब 12.30 बजे, मोती महल क्षेत्र में स्थित एक मदरसे के कुछ बच्चे कुरान खानी के लिए आए थे.इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उन बच्चों से बाहरी होने को लेकर पूछताछ करने लगे. देखते ही देखते, दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए और उनके बीच विवाद और झड़प शुरू हो गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए, दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सांप्रदायिक नारे भी लगाए, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी में आया कि अधिकतर बच्चे प्रदेश के अलावा अन्य कई दूसरे राज्य के भी थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के नेता महू कोतवाली थाना पर एकत्रित हुए. इसी को लेकर एतिहात के तौर पर थाने पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. सिमरोल, मानपुर, किशनगंज, बडगोदा सहित रक्षित केंद्र के सैकड़ो जवान महू थाने पर मौजूद रहे। एसडीम राकेश परमार, एएसपी रूपेश द्विवेदी का कहना शहर में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है.

संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की गश्त बढ़ा दी है एवं चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई. इस पूरे मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष सरदार सरदार मालवीय, भाजपा के नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदुवती नेता थाने पहुंचे एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे.

Next Post

कान्ह नदी में गंदगी का अंबार

Wed Sep 17 , 2025
कृष्णपुरा छत्रियों के घाट गंदगी से पटे इंदौर: शहर के बीच से होकर गुजर रही कान्ह नदी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. स्थिति यह है कि स्वच्छता अभियान में इस और किसी का ध्यान ही नहीं गया कि कृष्णपुरा छत्रियों के घाट भी गंदगी से पटे पड़े है. […]

You May Like