हमले से बचे बुजुर्ग को मार्शल ने दिया था धक्का 

 

फायरिंग, पथराव, तोड़फोड़ के बाद हुई थी वृद्ध की मौत

 

जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत साई बाबा चौक के पास एक घर पर घुसकर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए फायरिंग, पथराव तोड़फोड़ की थी, इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस एफआईआरदर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि बुजुर्ग पर तलवार से हमला किया गया था लेकिन इस हमले में वे बच गए तो मार्शल पाल ने उन्हें धक्का दे दिया था जिसके बाद वह गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि वेदप्रकाश रजक 34 वर्ष निवासी साई बाबा चौक के पास सिविल लाईन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि अभिषेक पाल उर्फ चिन्टू, मार्सल पाल, छोटू उर्फ लाला श्रीवास्तव, अकबर अली, लखन ठाकुर, मिक्की यादव, शाहरूख अंसारी एवं अन्य 2-3 लोग उसके घर में घुसकर लाठी, तलवार से हमला किया और गोली भी चलाई, घर के अंदर रखी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगाये जिससे सुजुकी हीट क्रमांक एमपी 20 एम बी 2507 में आग से जल गयी है, घर के दरवाजे खिड़की, घर के उपर बने हास्टल में पत्थर मारकर तोड़फोड़ किये, आवाज सुनकर उसके फूफा विष्णुप्रसाद कनौजिया जैसे ही दरवाजे के पास पहुॅचे तभी मार्सल पाल ने फूफा विष्णु प्रसाद के उपर तलवार से हमला कर दिया जो फूफा को न लगकर घर के दरवाजे में लग गयी, तभी मार्सल पाल द्वारा धक्का देने पर फूफा नीचे गिर कर बेहोश हो गये, जिन्हें उपचार के लिए  जबलपुर अस्पताल लेकर गये डाक्टर ने चैक कर फूफा विष्णुप्रसाद केा मृत घोषित कर दिया। उसके फूफा की मौत मार्सल पाल के कारण हुयी है। लिखित शिकायत पर आरोपी अभिषेक पाल, मार्सल पाल, छोटू श्रीवास्तव, अकबर अली, लखन ठाकुर, मिक्की यादव, शाहरूख अंसारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Post

जयविलास म्यूजियम देखने महिलाओं की भीड़ ने रिकार्ड तोड़ा, एंट्री बंद करना पड़ी

Sat Mar 8 , 2025
ग्वालियर। आज विश्व महिला दिवस पर फ्री एंट्री होने के चलते महल परिसर में स्थित जयविलास पैलेस म्यूजियम देखने सुबह से दोपहर तक महिलाओं की इतनी भारी भीड़ उमड़ पड़ी कि व्यवस्था बनाए रखने एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए म्यूजियम में एंट्री बंद करना पड़ी। म्यूजियम प्रबंधन ने […]

You May Like