रास्ता पूछ रिंग रोड इंचार्ज, ड्राइवर पर किया हमला

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत छत्तरपुर में रास्ता पूछते हुए बदमाशों ने रिंग रोड इंचार्ज और ड्राइवर पर हमला कर दिया और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिंग रोड में सी एच 82240, सी एच 82600, सीएच 83090 का साईड इंचार्ज है। ग्राम छत्तरपुर रिंग रोड के पास कैंप में रहता है।

बीती रात करीब 1 बजे छत्तरपुर में रिंग रोड के पास अपनी फोरव्हीलर के अँदर बैठा था तभी एक मोटर साइकिल में सवार तीन अज्ञात लोग आये और पूछे कि जबलपुर जाने का रास्ता कौन सा है तो उसने रास्ता बताया, इतने में एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। गाडी का ड्राइवर धर्मेन्द्र इंगडे बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।

Next Post

चोरी का सामान अपनी दुकान से बेचता था आरोपी

Sat Aug 23 , 2025
भैरूंदा।किराना की दुकान का ताला तोड़कर राशन सामग्री व नगदी चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दिन में रेकी करते थे व रात में दुकानों के ताले तोड़कर वादाता को अंजाम देते थे. एक आरोपी स्वयं किराना दुकान चलाता था जो चोरी का सामान […]

You May Like