भाजपा ने गरीबों का जीना मुश्किल किया: आप

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद राजधानी के गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है।

दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को ‘एक्स’ कर कहा, “ भाजपा की सरकार आते ही दिल्ली में गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा की सरकार गरीब आदमी की छत और रोज़गार दोनों को बर्बाद करके उन्हें भीख मांगने पर मजबूर कर देगी। ”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नया रोज़गार दिया नहीं, मकान दिये नहीं, जो हैं, उन्हें भी छीना जा रहा है।

आप नेता ने कहा, “ आज भाजपा की सरकार वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुलडोजर से गरीबों की छत उजाड़ने पहुंची है।

कल मद्रासी कैम्प में करीब 800 झुग्गियां उजाड़ दी गयीं। ”

Next Post

गांधी सागर बना चीतों का नया घर, नीलगाय बनी शिकार की पहली पसंद

Mon Jun 2 , 2025
नीमच: रामपुरा समीप गांधी सागर अभयारण्य में हाल ही में स्थानांतरित किए गए चीतों ने यहां के जंगलों को न सिर्फ अपनाया है, बल्कि यहां के वन्यजीवों खासकर नीलगायों को अपने शिकार के लिए पसंद भी किया है। अभयारण्य के अधिकारियों के अनुसार, ये चीते औसतन हर दूसरे दिन नीलगाय […]

You May Like

मनोरंजन