गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पोखर में डूबे तीन दोस्त

धार। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदनावर में दर्दनाक हादसा हो गया। डोलची रोड स्थित पोखर में प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।पुलिस के अनुसार मृतक पवन उर्फ कान्हा पिता भंवरलाल राठौड़ (19), निवासी सुभाष मार्ग, राहुल पिता मुकेश प्रजापत (20), निवासी सरस्वती कॉलोनी-18 और निहाल पिता मुकेश भांभी, निवासी सरस्वती कॉलोनी हैं। तीनों अन्य दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पोखर पहुंचे थे।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर तहसीलदार सुरेश नागर भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

चीनी, चावल, दालों के भाव टूटे, गेहूं में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Sat Sep 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल और दालों में भी नरमी रही। गेहूं की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की […]

You May Like