चीनी, चावल, दालों के भाव टूटे, गेहूं में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चीनी के साथ चावल और दालों में भी नरमी रही। गेहूं की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 23 रुपये टूटकर 5,167 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ की कीमत सात रुपये गिरकर 5,922 रुपये प्रति क्विंटल रही। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 33 पैसे उतरकर 56.11 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 19 रुपये घटकर 4,170 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं तीन रुपये महंगा हुआ और 2,885 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 12 रुपये चढ़ गया।
दाल-दलहनों में आज नरमी रही। मसूर दाल की औसत कीमत 104 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। तुअर दाल 19 रुपये और मूंग दाल 18 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल 15 रुपये और चना दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हुई।

स्थानीय बाजार में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 66 रुपये और मूंगफली तेल की 64 रुपये प्रति क्विंटल गिर गई। पाम ऑयल 58 रुपये और सरसों तेल 38 रुपये फिसल गया। वहीं, वनस्पति 14 रुपये और सोया तेल 30 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

.....

Next Post

फायरिंग: एक की मौत, दूसरा घायल

Sat Sep 26 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भोला नगर कुमार मोहल्ला में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात मेें पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही […]

You May Like