महाराणा प्रताप के शौर्य को नमन, जल संरक्षण में रच रहा मप्र नया इतिहास : सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अखंड समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हल्दी घाटी की पावन धरा आज भी उनके पराक्रम, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा सुनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्र गौरव के लिए दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के साथ हर परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जल संरक्षण का नया इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अब तक 5.64 लाख से अधिक विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जो जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है।

Next Post

महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाई लाश, छानबीन में जुुटी पुलिस

Sat May 9 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शीतला माई में एक घर में महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि बम्बादेवी बल्दीकोरी की दफाई में रहने वाली 38 वर्षीय आरती चौधरी पति कन्हैया चौधरी की रमेश डेयरी शीतलामाई में रहने […]

You May Like