भूमि का स्वामित्व प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं: रामनिवास

सिंगरौली । शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत तियरा में स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीणों को अपनी आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है और उनके वर्षों पुराने भूमि संबंधी विवादों के निराकरण में भी मदद मिलेगी। विधायक श्री शाह ने कहा कि भूमि का स्वामित्व प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का आधार है। अब हितग्राही अपनी संपत्ति के वैधानिक मालिक के रूप में उसका उपयोग कर सकेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिले।

Next Post

दीपावली पर बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी पुलिस की नजर

Fri Nov 6 , 2026
इंदौर. दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बाजारों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. वहीं पटाखा बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और बदमाशों के ठिकानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था की […]

You May Like