मुंबई 05 मई (वार्ता) वाहन निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले महिंद्रा एंड्र महिंद्रा लिमिटेड ने वितत वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में 2437 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 2000 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने बीएसई का बताया कि मार्च 2025 को समाप्त इस तिमाही में उसकी एकल बिक्री 31609 करोड़ रुपये रही है जो मार्च 2024 में समाप्त चौथी तिमाही के 25434 करोड़ रुपये के विक्रय की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 11855 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 19642 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 118625 करोड़ रुपये रही है जाे वित्त वर्ष 2023-24 के 101336 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 25.30 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है। मार्च 2025 को समाप्त तिमाही कंपनी ने 253028 वाहनों की बिक्री की जो मार्च 2024 को बेचे गये कुल वाहनों की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 87138 ट्रेक्टरों की बिक्री की है जो मार्च 2024 तिमाही में बेचे गये कुल ट्रेक्टरों से 23 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री इस दौरान 18 प्रतिशत बढ़कर 1.49 इकाई पर पहुंच गयी।
कंपनी की ऑटो बाजार में हिस्सेदारी 3.10 प्रतिशत बढ़कर 23.5 प्रतिशत हो गयी और ट्रेक्टर बाजार में उसकी हिस्सेदारी 1.70 प्रतिशत बढ़कर 43.3 प्रतिशत हो गयी।

