छापामार कार्यवाही में अवैध सागौन बरामद

बुधनी। वन परिक्षेत्र अंतर्गत माना औद्योगिक क्षेत्र में सागौन की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है. शुक्रवार तड़के सुबह वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध सागौन की 13 सिल्लियां बरामद की. जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपए बताई जाती है. गौरतलब है कि वन परिक्षेत्र में दिनदहाड़े सागौन की अवैध तस्करी का मामला नवभारत न्यूज द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था. इसके बाद वन विभाग हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए कारखानों पर छापामार कार्यवाही की थी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी बरामद की गई थी. सागौन तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर अवैध लकड़ी की कटाई और खपाने का प्रयास कर रहे हैं. वन विभाग की सख्ती के बाद भी तस्करी की घटनाएं सामने आना विभागीय निगरानी और स्थायी कार्यवाही की आवश्यकता को दर्शाता है. इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी रजित द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए सागौन की सिल्लियां बरामद की हैं. मामले में आगे जांच जारी है.

 

Next Post

महिला एसआर्ई को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना

Sat Jan 10 , 2026
सीहोर। बीते दिनों महिला एसआई ने थार वाहन से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर के बाद हुई मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक के परिजन रातीबढ़ से एसपी कार्यालय पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर धरना दिया. इस बीच मृतक के भाई और कोतवाली टीआई रविंद्र यादव की […]

You May Like