एसएसपी ने ली जनरल परेड की सलामी, अच्छे टर्न आउट वालों को किया पुरस्कृत

ग्वालियर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में जनरल परेड की सलामी ली। परेड में एएसपी विदिता डागर, सुमन गुर्जर, राजपत्रित पुलिस अधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि परेड से अनुशासन आता है, इसलिए नियमित रूप से परेड करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परेड में निर्धारित यूनिफॉर्म ही धारण करें और अपनी वेशभूषा बेहतर रखें।

एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया और अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्कॉट ड्रिल कराई गई। इसके बाद, एसएसपी ने जिले के शासकीय चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया, जिसमें पीए सिस्टम, सायरन, वायरलेस, बलवा ड्रिल सामग्री और मैकेनिकल सामग्री टूल किट आदि को चेक किया गया।

अभ्यास सत्र में सीएसपी नागेंद्र सिंह, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिकरवार, सूबेदार प्रेम राठौर, थाना प्रभारियों सहित परेड में उपस्थित समस्त पुलिस बल ने भाग लिया। अभ्यास सत्र में लगभग 200 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। यह ध्यान सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए लाभकारी और ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ। इस प्रकार के शिविर ग्वालियर पुलिस द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाते रहेंगे।

Next Post

शराब व्यापारी के मुनीम से लूट का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार, एक लाख बरामद

Sat Nov 29 , 2025
ग्वालियर:शराब व्यापारी के मुनीम से 29.50 लाख रूपये लूट के मामले में पुलिस ने फरार आखिरी आरोपी को दबोचा है। वह कई माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। अजय गुर्जर के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मुरैना बानमोर में अपने ठिकाने पर आया हुआ […]

You May Like