भव्य चल समारोह निकालकर मनाया गया संत नामदेव जन्मोत्सव

ब्यावरा । नामदेव क्षत्रिय दर्जी समाज ब्यावरा द्वारा आज रविवार को संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 755 वी जयंती पर भव्य आयोजन गायत्री शक्तिपीठ पर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर एवं गांवों से समाज बंधुओं का आगमन हुआ। इस दौरान भव्य चल समारोह सुबह 10 बजे जगात चौक से प्रारंभ होकर मेन मार्केट पीपल चौराह, ओल्ड ए. बी. रोड़ होकर गायत्री शक्तिपीठ पहुंचा। नगर में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत पुष्प वर्षा के द्वारा किया गया। जहां संत नामदेव जी विठ्ठल भगवान की पूजन कर आरती की गई आरती एवं पूजन की सबसे अधिक बोली मुकेश नामदेव लसूडल्या शाह (राजस्थान) वालों के द्वारा लगाई गई व उनके द्वारा पूजन का कार्य किया गया। समाजजनों ने सेकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल नामदेव, जिला संयोजक राजेन्द्र नामदेव कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जानोरिया, रमेश नामदेव कांसोरकला, रूपेश जानोरिया, श्याम नामदेव कांसोरकला, देवेन्द्र नामदेव राज टेलर, संजय नामदेव, मनीष नामदेव बैलास वाले, जितेन्द्र नामदेव डेरी, लखन नामदेव, पीयूष नामदेव, हेमंत नामदेव, ब्रजेश नामदेव, सुरेश नामदेव, महावीर नामदेव, लक्की नामदेव, राजू नामदेव, संतोष बड़ोने, उत्तम नामदेव, मनोहर नामदेव, पवन नामदेव गंगाहोनी, सुठालिया से श्याम नामदेव, मुकेश नामदेव, मोहित नामदेव कुरावर, अनिल नामदेव सालरियाखेड़ी, शुभम नामदेव टोड़ी, महेश नामदेव गंगाहोनी, जीतू नामदेव बीनागंज सहित समाजजन महिलाऐं एवं बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

 

Next Post

120 किमी की यात्रा करेगी मशाल रैली

Mon Nov 3 , 2025
सलकनपुर।स्वस्थ भारत, स्वस्थ युवा के संकल्प के साथ विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ. बुदनी विधानसभा क्षेत्र से इसका शुभारंभ मशाल रथ यात्रा जलूस के रूप में किया गया. सांसद खेल महोत्सव खेलों के महाकुंभ की मशाल रथ यात्रा बकतरा से आरंभ होकर आमोन, डोबी होते […]

You May Like