
छिंदवाड़ा।कोतवाली थाना अंतर्गत कोलाढाना के पास बोदरी नदी में डूबने से 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। घटना आज दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। जहां 4 से 5 दोस्त नहाने के लिए बोदरी नदी पहुँचे थे। उसी दौरान 2 बच्चे नदी के तेज बहाव में डूबने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने उसे निकाल लिया। वहीं दूसरा बच्चा तेज बहाव में डूब गया। बताया जा रहा है कि गुलबारा के रहने वाले सभी मासूम बच्चे एक टोली बनाकर पानी में नहाने के बोदरी नदी पहुंचे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय फनी वर्मा नदी में डूबने लगा। उसे साथ दिशांत चौरसिया भी डूब गया। जब बाकी दोस्तों ने इन्हें डूबते हुए देखा तो वो इनके घर बताने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एक बच्चे के शव को स्थानीय निवासियों द्वारा निकाल लिया गया परंतु दूसरे बच्चे का शव निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली गई जहां टीम ने जाकर उसके शव को बरामद किया। दोनों बच्चे स्थानीय छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं पुलिस की कार्यवाही जारी है। बता दे कि स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 से 5 बच्चे एक साथ नदी में नहाने कूदे थे। बाकी बच्चे तो नदी से निकल गए लेकिन दोनों बच्चे नदी से निकल नहीं पाए।
