
टीकमगढ। मोहनगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को 10 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बही खिरिया पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब की एक आरोपी से बरामद की है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम हथेरी मे रेड कार्यवाही कर 10 पेटी करीब अवैध देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 40 हजार रूपये की आरोपी प्रिंस कुमार प्रजापति पिता जालम प्रजापति उम्र-25 साल निवासी ग्राम हथेरी थाना मोहनगढ के अवैध कब्जे से जप्त की गई है ।
खिरिया उप निरीक्षक रामसेवक झा द्वारा सह पुलिस स्टाफ के मुखबिर की सूचना अनुसार आरोपी नीरज सिंह पिता सुरेश पाल सिंह सौलकी निवासी ग्राम कुण्डेश्वर के यहां रेड कार्यवाही कर 14 पेटी शराब की बरामद की है।
