खेत में भैंस घुसने के विवाद पर पिता पुत्र और भाइयों में गोली चली

दतिया: खेत में भैंस घुसने के विवाद पर पिता पुत्र ने सगे भाइयों में गोली मार दी। घायलों को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। यह उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम सेरसा की घटना है। खेत मे भैंस घुसने को लेकर आरोपी विनोद कमरिया और सिंह साहब गुर्जर के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि विनोद कमरिया ने अपने पुत्र शिवम कमरिया के साथ मिलकर सिंह साहब गुर्जर व उसके भाई भगवत गुर्जर पर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने झांसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।

Next Post

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर–नकदी पर किया हाथ साफ

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: राऊ क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली. घटना अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. फरियादी अमित पंडित, निवासी गणेश विहार कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात बदमाश घर की खिड़की […]

You May Like