जबलपुर: रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत बघाताल के सामने देवताल रोड स्थित पहाड़ी बस्ती में रहने वाले लोगों को छः माह पहले पुलिया निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने तीन पाइप लाइन की जगह दो पाइप डाले। नाली को अधूरा छोड़ दिया। जिसके कारण नाली की सफाई नहीं होने से गन्दे पानी की निकासी रुक गई और एक हफ्ते से चूहा मरा पड़ा है जिसकी बदबू से सांस लेना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय श्रीमती सीता पांडेय ने जुलाई से सी एम हैल्पलाइन में शिकायत की इसके बाद निगम कार्यालय से अधिकारी आए और बिना निराकरण किए चले गए। स्थानीय दीपक सोनी, संजय गुप्ता, महेश चौधरी, शैलेन्द्र यादव, सौरभ विश्वकर्मा आदि ने महापौर एवं निगमायुक्त से तत्काल राहत प्रदान करने अपील की है।
