कल आयेंगे नड्डा, कलेक्टर व एसपी पहुंचे लोहिया पुल, किया निरीक्षण

जबलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर केंट विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, दीपांकर बैनर्जी व नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव,अपर कलेक्टर मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

हथियार बंद गिरोह ने लोहे की खिड़की और दरवाज़े काटे

Sun Aug 24 , 2025
कटनी। शहर के रंगनाथ थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह की शिवधाम कालोनी में तीन मकानों में देर रात नकाबपोश चड्डी बनियान गिरोह के आधा दर्जन हथियार बंद सदस्यो ने धावा बोला। बदमाशों ने संदीप शुक्ला, मनीष शुक्ला, सुधीर शुक्ला के मकान के बाहरी परिसर में लगी लोहे की खिड़की और […]

You May Like