अनूपपुर पटवारियों के समर्थन में लामबंद हुए रीवा के पटवारी

रीवा: मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों के साथ साथ रीवा जिले के पटवारियों ने प्रमुख सचिव राजस्व और सी एल आर भू संशाधन एवं प्रबंधन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है.ज्ञात हो कि विगत दिनों से अनूपपुर जिले में पटवारियों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा की गई मनमानी और तानासाही पूर्ण रवैये से पिछले कई दिनों से जिले के पटवारी हड़ताल पर है. अनूपपुर जिले में जैतहरी तहसील के समस्त पटवारियों का वेतन जुलाई 2025 में रोका गया था जो कि आज तक भुगतान नही किया गया है.

अनूपपुर जिले के पटवारियों की समस्याओं के निराकरण नही होने की दशा में उनके समर्थन में दिनांक 25 एवं 26 फरवरी को रीवा जिले के समूर्ण पटवारी भी प्रदेश के पटवारियों के साथ साथ सामूहिक अवकाश पर रहेगे. अगर मांगो का निराकरण नही हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा. संभागीय अध्यक्ष पटवारी संघ के जवाहरलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनन्त प्रताप सिंह, जिला सचिव रवि विश्वकर्मा, अमित मिश्रा, सन्तोष पांडेय, अनिल मिश्रा मौजूद रहे.

Next Post

‘वायुशक्ति-2026’ : युद्धाभ्यास के चलते ग्वालियर का आसमान युद्धक विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजा

Tue Feb 24 , 2026
ग्वालियर: 26 फरवरी से शुरू होने वाले ‘वायुशक्ति-2026′ युद्धाभ्यास को लेकर ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन और ग्वालियर के आकाश पर युद्धक विमानों की गड़गड़ाहट बढ़ गई है। इसी के चलते आज सुबह से फाइटर जेट्स की बढ़ी हुई हलचल को महसूस किया गया। इसको लेकर वायुसेना ने अधिकृत रूप […]

You May Like

मनोरंजन