
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कला मंदिर, मेला परिसर में भव्य कवि सम्मेलन एवं इनफ्लुएंसर सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने एक से बढ़कर एक गीत एवं काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती प्रिया तोमर, विनोद गर्ग एवं अशोक शर्मा उपस्थित रहे। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में संरक्षक महेश मुदगल, अनुज गुर्जर, महेंद्र भदकारिया, अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव कंचन राव, सह सचिव पुष्पा मिश्रा, संगठन मंत्री ऋषि जैन, कार्यक्रम संयोजक ममता शर्मा एवं सहसंयोजक स्वेच्छा सिकरवार की भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. अनिल शर्मा, हेमलता राव, कांत शर्मा, प्रियंका शर्मा एवं रामबाबू कटारे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कवि सम्मेलन में कवि रामचरण “रुचिर” सहित गीतकार आदित्य अंशुधर, राम लखन शर्मा “अंकित”, अनिल राही, डॉ. मनोज चौपड़ा “साहिल”, डॉ. भावना चौपड़ा आरोही, अर्चना राजावत, सरिता चौहान एवं पुष्पा मिश्रा आनंद ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन कवियत्री पुष्पा मिश्रा आनंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी कवियों एवं कवियत्रियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया।
