
ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भाजपा किसान मोर्चा महानगर ग्वालियर की ओर से लक्ष्मी गंज, लश्कर स्थित अनाज मंडी परिसर में किसानों के साथ बजट चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। किसानों से संवाद करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह नौवां बजट 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें किसान, गरीब, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी को शामिल किया गया है।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास ने कहा कि बजट की जानकारी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू यादव महामंत्री प्रमोद परमार चिंटू, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादौन, नीटू गुर्जर, कृष्णा शर्मा, कपिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं किसान, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
