कोटक म्यूचुअल फंड ने पेश किया नया निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड

मुंबई, 16 सितंबर (वार्ता) कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने कोटक निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फंड नाम से नयी निवेश कोष योजना पेश की है जो निवेशकों के लिए जुड़ने और निकलने की सुविधा वाली एक खुली स्कीम है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसका उद्येश्य निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स के अवसरों का लाभ उठाना और उसके अनुरूप निवेश करना है। इस नए फंड ऑफर की शुरुआत 15 सितंबर को हुई है और यह 29 सितंबर को बंद होगा।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक निलेश शाह ने कहा, ” देश में जैसे-जैसे घरेलू बचत तेजी से वित्तीय परिसंपत्तियों में लग रही है, वैसे-वैसे एक्सचेंज, परिसम्पत्ति प्रबंधक, जमाकर्ता, ब्रोकर, धन प्रबंधक और अन्य बिचौलिया इकाइयों को पूंजी बाजार में बढ़ती भागीदारी से लाभ मिल सकता है। कोटक निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स निवेशकों को एक ही फंड के माध्यम से इस व्यापक थीम में भाग लेने का एक पैसिव निवेश विकल्प प्रदान करता है।” इस योजना में आवेदन की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है और उसके बाद किसी भी राशि का निवेश किया जा सकता है ।

.....

Next Post

मनीष तिवारी ने पार किया कोटा

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की दूसरे चरण की मतगणना में जबलपुर के अधिवक्ता मनीष तिवारी ने निर्धारित कोटा पार कर लिया है। 27वें एलिमिनेशन राउंड के बाद उन्हें निर्वाचित माना जाएगा। 122 प्रत्याशियों में से अब तक 100 प्रत्याशी एलिमिनेशन के जरिए चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो चुके […]

You May Like