मनीष तिवारी ने पार किया कोटा

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की दूसरे चरण की मतगणना में जबलपुर के अधिवक्ता मनीष तिवारी ने निर्धारित कोटा पार कर लिया है। 27वें एलिमिनेशन राउंड के बाद उन्हें निर्वाचित माना जाएगा। 122 प्रत्याशियों में से अब तक 100 प्रत्याशी एलिमिनेशन के जरिए चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। मनीष तिवारी का नाम मतगणना के शुरुआती दौर से ही आगे चल रहे प्रत्याशियों में शामिल रहा है। मतगणना के मौजूदा चरण में अब 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 9 का निर्वाचन होगा, जबकि 5 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन किया जाएगा।

अब तक की गणना में पुरुष प्रत्याशियों में मनीष तिवारी के साथ अखंड प्रताप सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, राशिद सोहेल सिद्दीकी और जितेंद्र कुमार शर्मा आगे बताए गए हैं। महिला प्रत्याशियों में अन्नू पटेल ही चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के साथ ही राज्य अधिवक्ता परिषद के नए सदस्यों की तस्वीर भी स्पष्ट होती जा रही है।

Next Post

रेलवे में आरपीएफ की चौकसी का असर, बच्चों से लेकर यात्रियों के सामान तक सुरक्षित

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में 7 से 13 सितंबर के बीच आरपीएफ की सतर्कता से नाबालिग बच्चों को सुरक्षित संरक्षण मिला, यात्रियों के छूटे सामान और मोबाइल लौटाए गए तथा चोरी की संपत्ति के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। 7 सितंबर को ट्रेन 12142 से घर से निकले दो नाबालिग […]

You May Like