मुंबई, आयुष म्हात्रे आगामी सोमवार से शुरु होने वाले बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे।
तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित यह बहु-दिवसीय टूर्नामेंट 18 अगस्त से नौ सितंबर तक चेन्नई में खेला जाएगा। मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संक्षिप्त और अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले युवा आयुष म्हात्रे को 17 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी है। टीम में सरफराज खान और मुशीर खान भी शामिल हैं।
मुंबई टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), मुशीर खान, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, सुवेद पार्कर (उप-कप्तान), प्रग्नेश कनपिल्लेवार, हर्ष अघव, साईराज पाटिल, आकाश पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), श्रेयस गुरव, यश डिचोलकर, हिमांशु सिंह, रॉयस्टन डायस, सिल्वेस्टर डिसूजा और इरफान उमैर।
इस बीच, साई किशोर और प्रदोष राजन पॉल टूर्नामेंट में दो तमिल टीमों की कप्तानी करेंगे। किशोर टीएनसीए अध्यक्ष एकादश का नेतृत्व करेंगे जिसमें विजय शंकर, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्धार्थ और बाबा इंद्रजीत जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
टीएनसीए अध्यक्ष एकादश: साई किशोर (कप्तान), आंद्रे सिद्धार्थ, बाबा इंद्रजीत, विजय शंकर, शाहरुख खान, विमल खुमार, राधाकृष्णन एस, लोकेश्वर एस, अजितेश जी, हेमचुदेशन जे, सिद्धार्थ एम, अंबरीश आरएस, अच्युत सीवी, त्रिलोक नाग एच, सरवण कुमार पी और अभिनव के।
टीएनसीए एकादश: प्रदोष रंजन पॉल (कप्तान), बूपति वैष्ण कुमार, सचिन बी, तुषार रहेजा, किरण कार्तिकेयन, मोहम्मद अली एस, रितिक ईश्वरन एस, आतिश एसआर, लक्ष्य जैन एस, चंद्रशेखर डीटी, विद्युत पी, सोनू यादव, दीपेश डी, प्रेम कुमार जे, एसाक्कीमुथु ए और लोकेश राज टीडी
टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों को चार ग्रुप में बांटा जायेगा। ग्रुप ए में टीएनसीए अध्यक्ष एकादश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र शामिल हैं। ग्रुप बी में रेलवे, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा और बड़ौदा की टीमें हैं। टीएनसीए इलेवन और मुंबई ग्रुप सी का हिस्सा हैं, जिसमें हरियाणा और बंगाल भी शामिल हैं। ग्रुप डी में हैदराबाद, पंजाब, मध्य प्रदेश और झारखंड हैं।
