कार ने कुचला, दो घायल

जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम खदिया के पास कार ने मोटर सायकल में टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि आकाश साहू 25 वर्ष निवासी चेरीताल कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता अनिल साहू अपने दोस्त धनीराम के साथ कुण्डम रिश्तेदारी में आये थे।

वापस आते समय देर रात ग्राम खदिया के पास सफेद कलर की कार एमपी 20 जेडसी 5024 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पिता की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे पिता एवं धनीराम मोटर सायकल सहित गिर गये, दोनों को हाथ पैर में चोटें आई हैं।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस: जेल से 12 कैदी होंगे आजाद

Thu Aug 14 , 2025
जबलपुर: 15 अगस्त के अवसर पर आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 12 बंदियों को उनके सजा के दौरान अच्छा आचरण होने पर सजा माफी प्रदान की गई। जबलपुर के केंद्रीय कारागार से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेल में निरुद्ध इन कैदियों को रिहा किया जायेगा।इन बंदियों को जेल […]

You May Like