मोदी ने मुंबई के भांडुप में बस हादसे पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के भांडुप में हुए एक दर्दनाक बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में एक बेस्ट बस ने राहगीरों को कुचल दिया, जिससे तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर करते हुए कहा, “मुंबई के भांडुप में हुए हादसे में जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

गौरतलब है कि सोमवार रात मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक बेस्ट बस के राहगीरों को कुचल देने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना रात करीब 10:05 बजे स्टेशन रोड पर हुई, जिसके बाद आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस चालक संतोष सावंत को हिरासत में ले लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

एनएचआरसी ने त्रिपुरा के छात्र की मौत पर उत्तराखंड सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का संज्ञान लिया है। त्रिपुरा के छात्र को उत्तराखंड के देहरादून में बेरहमी से पीटा गया था और 17 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो की […]

You May Like