भले ही गवाह मुकर गये पर नशे की बरामदगी पर संदेह नहीं

जबलपुर। मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में स्वतंत्र गवाह मुकर जाएं तो केवल इसी आधार पर पुलिस की कार्रवाई को अविश्वसनीय नहीं माना जा सकता। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत के स्तर पर उपलब्ध समस्त अभियोजन सामग्री का परीक्षण किए बिना बरामदगी को संदेहास्पद मानना उचित नहीं होगा। गवाहों के बयान और तलाशी की प्रक्रिया में कथित खामियों का अंतिम मूल्यांकन विचारण न्यायालय करेगा।
जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने सतना निवासी अमर यादव की दूसरी जमानत याचिका निरस्त करते हुए यह टिप्पणी की। आरोपी के कब्जे से कोडीनयुक्त आनरेक्स कफ सीरप की 20 बोतलें बरामद होने का आरोप है। प्रत्येक बोतल 100 मिलीलीटर की थी। पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर जमुना कालोनी मैदान के पास कार्रवाई की थी।

Next Post

अकवान चक्रवात से ओडिशा में बड़ा नुकसान टला, बेरहामपुर में जलजमाव से लोग परेशान

Sat Nov 21 , 2026
भूवनेश्वर, (वार्ता) चक्रवात ‘अकवान’ शुक्रवार को गोपालपुर के पास दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने के बाद कमजोर होकर ‘डीप डिप्रेशन’ (गहरे दबाव के क्षेत्र) में बदल गया। इससे राज्य में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन भारी बारिश के कारण गंजाम जिले, खासकर बेरहामपुर शहर में […]

You May Like