चोरों ने सूना घर साफ किया, रिसोर्ट से दूल्हे के ससुर का बैग चोरी

श्योपुर:शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, पहली चोरी शहर के पटवारी कॉलोनी की है जहां निशान सरदार के घर अज्ञात बदमाशों ने उस वक्त धावा बोल दिया, जब वे परिवार के साथ डबरा गए थे। जब वे घर लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा मिला, घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी मिली, सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। पीड़ित निशान सरदार के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने 80 हजार रुपये नगदी, 5 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। कुल 6 लाख रुपए के आसपास चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
आरआर रिसोर्ट में हुई चोरी
वहीं दूसरी चोरी शहर के आरआर रिसोर्ट में हुई है। यहां शादी समारोह के दौरान ससुर का नगदी और जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। किला रोड अंधेर बाबड़ी निवासी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे दीपू उर्फ अश्विनी की शादी आरआरआर रिसोर्ट में थी। रात करीब 11 बजे दूल्हे और दुल्हन के साथ परिजन स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के ससुर नंदबिहारी शर्मा (निवासी सौरखंड थाना अता, जिला बारा, राजस्थान) ने अपना बैग स्टेज के किनारे रखा था। फोटो खिंचवाने के बाद जब नंदबिहारी शर्मा ने अपना बैग उठाना चाहा, तो वह वहां से गायब था।

Next Post

ट्रंप लाएंगे 30 से अधिक देशों पर बड़ा यात्रा बैन, नेशनल गार्ड हमले के बाद सख्ती, ग्रीन कार्ड होल्डर्स की होगी दोबारा जांच

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेशी नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर एक बड़ा और व्यापक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस नए ट्रैवल बैन के तहत दो दर्जन से अधिक (30 से अधिक) देशों के नागरिकों को अमेरिका में एंट्री से रोका जा सकता […]

You May Like