जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने इस मुकाबले में एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने तीनो फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह से पहले 100 विकेट के आंकड़ा अर्शदीप सिंह ने पार किया था। वह अर्शदीप सिंह के बाद टी20आई में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करके अपना विकेटों का शतक पूरा किया।

Next Post

गोवा अग्निकांड के बाद शहर में चार जगहों पर कार्रवाई

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: गोवा के पब में अग्निकांड के बाद शहर एमडी प्रशासन ने अभियान चला कर कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान चार स्थानों पर छापा मारकर अवैध रूप से संग्रहित 156 गैस सिलेंडर और दो ऑटो रिक्शा जब्त किए गए.गोवा की अग्नि दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन ने शहर में विशेष […]

You May Like