
सिंगरौली। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी ने आरसीएसएस (इंटक) सिंगरौली के महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह को म.प्र. का इंटक यूथ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि इंटक सिंगरौली के महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह ने हाल ही कुछ महीनों के दौरान संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी मजदूरों के प्रति निष्ठा और नेतृत्व को देखते हुये इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर एक अहम दायित्व सौपा है। पुष्पराज सिंह को प्रदेश का यूथ इंटक बनाये जाने से प्रदेश में मजदूर आंदोलन को बल मिलेगा। साथ ही इंटक और मजबूत होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज यूथ प्रदेश अध्यक्ष का लाल पुष्पराज सिंह का नियुक्ति पत्र भी सौपा है। इनके इस नियुक्ति से प्रदेश में सभी संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों में हर्ष का माहौल है।
