अतिथि शिक्षक 5 को करेंगे वादा निभाओ रैली

मंडला। जिले के अतिथि शिक्षक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय में वादा निभाओ रैली और ज्ञापन सभा करेंगे। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर निकाली जाने वाली यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कलेक्टर परिसर पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पी.डी. खैरवार ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों को नियमित रोजगार देने की घोषणा की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक उसे लागू नहीं किया। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों से 5 सितंबर दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

सौंसर पुलिस ने बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाने वाले आरोपी को पकड़ा

Wed Sep 3 , 2025
सौंसर। सौंसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 55 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,पुलिस के अनुसार रामाकोना निवासी अज्जू पिता प्रतापसिंह खिंची नाबालिग बच्चों को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोचकर उसका मोबाइल जब्त किया। थाना प्रभारी रूपलाल उईके के नेतृत्व […]

You May Like