
जबेरा/दमोह । जिले की जबेरा विधानसभा के छोटे से ग्राम पारना के बेटे अभिषेक प्रधान ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। ग्राम पारना निवासी राजेश प्रधान के पुत्र अभिषेक ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन से न केवल दमोह जिला बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है।
अभिषेक की इस सफलता पर ग्राम पारना सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल कर सकते हैं।
