शमशान की ओर जाने वाले मार्ग को लेकर फिर से विवाद,अधिकारी पहुंचे,समझाइश के बाद माने ग्रामीण

पानसेमल। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतराला के खयडा फलिया में निवासरत ग्रामीणों ने मार्ग को सरिए बिछाकर अवरुद्ध करने की शिकायत तहसीलदार सुनील सिसोदिया को की थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को मार्ग को शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।दरअसल ग्राम बालझिरी एवं खयडा फलिया के बीच करोड़ो की लागत से एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जहां से ग्राम खयडा एवं अन्य ग्रामों के निवासियों द्वारा आवाजाही की जाती है निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उक्त मार्ग को बंद करने को लेकर ग्रामीणों द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि यह मार्ग आसपास के ग्रामों में आवाजाही तथा शमशान जाने हेतु वर्षों से उपयोग करते आ रहे हैं लेकिन बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य होने पर इसे बंद कर इसके बदले अलग से मार्ग बनाया जा रहा है जो कि आवाजाही के लिए ठीक नहीं है,अक्सर इस मार्ग से आने जाने पर बाइक स्लिप हो जाती है जिसके कारण इसे समतल करने की मांग की जा रही हैं,मार्ग बंद होने से ग्रामीणों ने शमशान जाने हेतु दूरी बढ़ने की बात कहते हुए आरोप लगाए कि सम्बंधित एजेंसी द्वारा मार्ग में आवश्यक सुधार किए बिना ही पुराने मार्ग में सरिए बिछाकर मार्ग बंद कर दिया ओर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया गया।जिसकी शिकायत के बाद तहसीलदार सुनील सिसोदिया,नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों से चर्चा कर मार्ग को शुरू करवाया तथा जिम्मेदारो को निर्देशित किया वही ग्रामीणों आवश्यक सुधार हेतु आश्वस्त किया।ग्राम के राजू जाधव,हीरालाल जाधव,सुंदरलाल जाधव,प्रीत जाधव, कृष्णा कुशवाह तथा अन्य ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों को पूर्व में लिखित में आवेदन भी देने की बात कही हे। निर्माण कार्य सम्भाल रहे गौरवसिंह द्वारा इस मामले को लेकर बताया कि 25 से 30 करोड़ की लागत से एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है,निर्माण के दौरान निकलने के मार्ग को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है,जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।सूचना के बाद मौके पर FRV वाहन भी पहुंचा था।

Next Post

युवक कांग्रेस ने युवाओं से किया संवाद,नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी कर बस स्टैंड पर शिक्षा मंत्री फूंका पुतला

Sat Jun 6 , 2026
पानसेमल। नगर के खेतिया रोड स्थित श्री जी सिनेमा में युवा कांग्रेस ने जनसंवाद के तहत युवाओं से संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा की। पोरलाल खरते एवं मोंटा खेड़कर,प्रकाश खेड़कर ने नीट की परीक्षा पेपर लीक मामले को पर सरकार पर निशाना साधा ओर बताया कि […]

You May Like