बीजापुर में 81 लाख के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, साय ने दी बधाई

रायपुर/बीजापुर 27 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में बुधवार को 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान पुनर्वास से पुनर्जीवन पर आज फिर नक्सलियों ने भरोसा जताया। एक नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में पीएलजीए का एक मेंबर भी शामिल है। चेतना नाट्य मंच के दो,जनताना सरकार, एरिया कमेटी मेंबर समेत कुल 30 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। सभी तीस नक्सलियों के ईनाम राशि को जोड़े तो यह राशि 81 लाख होती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी एक्स पर ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा,“पूना मारगेम से शांति और विकास की ओर अग्रसर है। आज बीजापुर में 81 लाख रुपए के 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा,“यह आत्मसमर्पण हमारी सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, उसी का परिणाम है कि लगातार माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में वे हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं।बस्तर अंचल में नक्सलवाद कमजोर हो रहा है और बस्तर तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारी डबल इंजन की सरकार मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

 

Next Post

द. कोरिया कंपनियों की भागीदारी से राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में नए अवसरों का सृजन : साय

Wed Aug 27 , 2025
रायपुर/सोल, 27 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया है कि दक्षिण कोरिया कंपनियों की भागीदारी से राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में नए अवसरों का सृजन होगा तथा दक्षिण कोरिया-भारत औद्योगिक सहयोग को एक नई ऊँचाई मिलेगी। श्री साय अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान बुधवार […]

You May Like