हॉकी में उड़ीसा ने मणिपुर को चार शून्य से हराया

हरिद्वार (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के तहत रविवार को हरिद्वार में खेले गए हॉकी लीग मैच में उड़ीसा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को चार शून्य से हरा दिया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबाली गुरुंग ने बताया वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी लीग मैच चल रहे हैं इसमें नौ पुरुष वर्ग की टीम में तथा आठ महिला वर्ग की टीम में भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी स्पर्धा का 12 फरवरी को सेमीफाइनल होगा जबकि 13 फरवरी को फाइनल मैच होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के रहने , खाने एवं आने जाने की व्यवस्था की है जिससे सभी खिलाड़ी संतुष्ट हैं।

उड़ीसा टीम के कप्तान दीपशांत का कहना है कि हमने आज बेहतर प्रदर्शन किया और मणिपुर को चार शून्य से

हराया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य पहले सेमीफाइनल और बाद में फाइनल जीतना है इसके लिए सभी खिलाड़ी की जी जान से जुटे हुए हैं।

मणिपुर टीम के खिलाड़ी किंग्सन का कहना है उन्होंने भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया परंतु जीत केवल एक ही टीम को मिलती है। उन्होंने कहा कि हार जीत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है बल्कि यहां आकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव मिला है और आगे भी वह और उनकी टीम राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी करेंगे और राष्ट्र के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

आज हॉकी मैच की शुरुआत शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा की गई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है वही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और यहां भी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है।

Next Post

पृथ्वी तिवारी, शिल्पी राज और नीलम गिरी के गाना लगी टोना तू शोना को मिले 10 लाख व्यूज

Mon Feb 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता पृथ्वी तिवारी, गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री नीलम गिरी के गाना लगी टोना तू शोना ने 10 लाख व्यूज प्राप्त कर लिए है। पृथ्वी तिवारी ने कहा, इस गाने को करते वक्त हमें बहुत मजा आया और अब जब दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है, तो […]

You May Like