नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप

 

*पानी में नशीली दवा पिलाई; होश आया तो दतिया से वापस ग्वालियर छोड़ गए*

ग्वालियर। 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दतिया के दो युवकों ने पानी में नशे की दवा मिलाकर पिलाने के बाद गैंगरेप किया। नाबालिग पीड़िता वेडिंग इवेंट का काम करती है। कुछ दिन पहले एक मैरिज गार्डन में दतिया के दो युवकों ने दोस्ती कर उसका मोबाइल नंबर लिया था।

एक शादी फंक्शन में युवकों ने उसे रात 1.30 बजे घर छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर की। रास्ते में उसे पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही वह बेहोश होने लगी। इसके बाद दोनों युवक उसे दतिया में एक सुनसान घर में ले गए। आसपास जंगल सा माहौल था। रात भर यहां बंधक बनाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता को होश आया तो उसे धमकाते हुए ग्वालियर छोड़ गए। वारदात झांसी रोड के परिणय वाटिका के बाहर की है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग ने झांसी रोड थाना पहुंचकर शिकायत की। बयान में उसने बताया कि वह इवेंट का काम करती है। वह अचलेश्वर मंदिर के पास एक मैरिज गार्डन में इवेंट के काम से गई थी। रात 11 बजे वहां प्लेट काउंटर के पास एक लड़का आया। उसने मुझसे मेरा नाम पूछा और मोबाइल नंबर पूछा। अपना नाम अंशुल अग्रवाल निवासी दतिया बताया। इसके बाद उससे मेरी दो से तीन बार बातचीत होने लगी।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह झांसी रोड में एक मैरिज गार्डन में इवेंट के के लिए आई थी। यहां अंशुल का दो से तीन बार कॉल आया। उसका कहना था कि रात ज्यादा हो जाए और टैक्सी न मिले तो वह उसे कॉल कर सकती है। वो मुझे घर तक छोड़ देगा। रात करीब डेढ़ बजे अंशुल अपने दोस्त अवनीश पंडित के साथ आया और उसे घर तक छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर की।

आरोपियों ने कार में बैठाकर उसे पानी में नशीली दवा पिलाई। बाइक पर नाबालिग को बैठाकर दोनों आरोपी स्टेशन बजरिया के एक रेस्टोरेंट में ले गए। यहां पर उन्होंने खाना खाया और उसे बोतेल में पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही वह बेहोश होने लगी। दोनों युवक उसे घर छोड़ने की कहकर हाईवे से होते हुए दतिया ले गए और वहां दुष्कर्म किया।

Next Post

आस्था पर अंगारे बेअसर, मन्नतधारी चूल से निकले          

Sat Mar 15 , 2025
पेटलावद। (हरिश राठोड) धधकते अंगारों पर आस्था का सैलाब गुजरा। धधकते अँगारों भरी राह भी आस्था के बल पर फूलों जैसी कोमल लगी। जब इसमें बच्चों, महिलाएं, युवतियां व पुरुषों ने चूल से निकल कर आस्था का परिचय दिया। पार्वती माता, हिगंराज माई, भोलेनाथ की जय के उद्घोष के साथ […]

You May Like