हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत, चार झुलसे

गाडरवारा: शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे श्री पैलेस में शादी समारोह की तैयारी के लिए झूला लगा रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 झुलस गये।मजदूर झूला उठाकर ले जा रहे तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से झूला टकरा गया। हादसे में राजकुमार साहू, पूरन जाटव और पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो मृतक गाडरवाड़ा के और पीयूष इंदौर का रहने वाला था।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मृतक के परिजन बोले- ठेकेदार आया तक नहीं, मृतक पूरन लाल जाटव के भाई धनीराम जाटव ने बताया, भैया सुबह काम पर गए थे। इसी दौरान लापरवाही के कारण हादसा हो गया। जब 15 से 20 लोग काम कर रहे हैं तो सुरक्षा को ध्यान में रखना था।

जिनका काम चल रहा था, वे तो अभी आए भी नहीं हैं। न ही वे परिवार से मिले। कोई ठेकेदार नहीं था। प्रशासन से मांग है कि भैया की दो बच्चियां हैं। उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।मृतक राजकुमार साहू के पिता सुदामा प्रसाद साहू ने बताया, मैं घर में था और बेटा श्री पैलेस में काम पर गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को झूला लगाने के लिए कहा था। बेटे समेत बाकी मजदूर झूला उठाकर ले जा रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से झूला टकरा गया।

Next Post

प्लेन क्रैश में ग्वालियर के डॉक्टर की मौत, मैस में थे मौजद

Fri Jun 13 , 2025
ग्वालियर। अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की ह्रदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में ग्वालियर के रहने वाले एक डॉक्टर की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आर्यन राजपूत (किरार) नाम के युवक की एमबीबीएस कंपलीट हो गई थी […]

You May Like

Play sound