प्लेन क्रैश में ग्वालियर के डॉक्टर की मौत, मैस में थे मौजद

ग्वालियर। अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की ह्रदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में ग्वालियर के रहने वाले एक डॉक्टर की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आर्यन राजपूत (किरार) नाम के युवक की एमबीबीएस कंपलीट हो गई थी और ट्रेनिंग पर गए थे। हादसे के समय आर्यन हॉस्टल की मैस में थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। वे जिकसौली गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया है। जानकारी मिली है कि उनका शव रवाना हो चुका है। आज शाम तक ग्वालियर पहुंच जाएगा।

Next Post

नल-जल योजनाओं का शेष काम जल्द पूर्ण करें, समीक्षा बैठक में सीईओ के निर्देश

Fri Jun 13 , 2025
ग्वालियर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के 70 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर नल-जल योजनाओं को युद्ध स्तर पर […]

You May Like

Play sound