23 दिन में 46 बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला 

जबलपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 23 दिन में गुमे हुए 46 बच्चों को ढूंढ निकाला।‌ लापता बच्चों को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।

दरअसल पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्ग निर्देशन में 1 मई से 18 वर्ष से कम आयु के बालक, बालिकाओं की पतासाजी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कप्तान द्वारा स्वयं लगातार इसकी समीक्षा की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप 46 गुम बालक- बालिकाओं जिनमें 8 बालक एवं 38 बालिकाये है को दस्तयाब करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।

उल्लेखनीय है कि कई बच्चों को अलग-अलग जिले व राज्यों में टीम भेजकर दस्तयाब कराया गया है। कई गुमशुदा बालक, बालिकायें काफी समय से गुम थे जिनके परिजन काफी परेशान थे, उक्त अभियान के माध्यम से उन्हें ढूंढ़कर उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुये बच्चों की अच्छे से देखरेख एवं परवरिश करने समझाईश दी गयी।

Next Post

सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण नहीं करने के कारण 27 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Fri May 23 , 2025
सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण नहीं करने के कारण संबंधित अधिकारियों को एक वेतनवृद्धि रोकने हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। दिनांक 20 मई को समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधान विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह […]

You May Like

Play sound