
ग्वालियर। ग्वालियर में अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान दतिया से इलाज के लिए आए 60 वर्षीय रतिराम की मौत हो गई। रतिराम लगातार बुखार और खून की कमी से पीड़ित थे और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। मामले को लेकर अब इलाज और हड़ताल के दौरान मरीजों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
