शुरुआती कारोबार में चढ़े शेयर बाजार, आईटी कंपनियों में तेजी

मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.49 अंक चढ़कर 82,404.54 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 179.28 अंक (0.22 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,506.33 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 50.20 अंक की बढ़त में 25,277.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 66.15 अंक यानी 0.26 फीसदी ऊपर 25,293.50 अंक पर था।

आईटी, धातु, तेल एवं गैस, निजी बैंक एवं वित्तीय सेक्टरों की कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। वहीं, सरकारी बैंक, स्वास्थ्य, फार्मा और ऑटो सेक्टरों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में थे। एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में बने हुये थे।

Next Post

भारत विकास परिषद की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता हुई

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: भारत विकास परिषद शाखा वीरांगना द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रांगण में गालव सभागार में किया गया। इस आयोजन में मध्य भारत उत्तर प्रांत से विभिन्न शहरों से विभिन्न शाखाओं से उपस्थित 7 टीमों ने हिंदी एवं संस्कृत में देशभक्ति गीतों की […]

You May Like