सजहर घाटी में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचा चालक

सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 स्थित सजहर घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जा पहुंचा। घटना में चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां तीव्र मोड़ और ढलान के कारण अक्सर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं। हालांकि इस घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में मदद की।

गौरतलब है कि सजहर घाटी क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, चेतावनी संकेत लगाने और सड़क सुधार की मांग की है,

Next Post

कलेक्टर की रात्रि चौपाल: कुकरु ब्रांड से मिलेगी नई पहचान, मावा उत्पादन और बकरी पालन को मिलेगा बढ़ावा

Fri May 1 , 2026
बैतूल। भैंसदेही क्षेत्र की दूरस्थ कुकरु पंचायत में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। चौपाल में बिजली, पेयजल, राशन, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पेयजल समस्या […]

You May Like