सैम अयूब का ऑलराउंड प्रदर्शन, पाकिंसतान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से दी शिकस्त

लाहौर, (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच सैम अयूब (40 रन और दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टी-20 मुकाबले पर ऑस्ट्रेलिया पर 22 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। साहिबजादा फरहान का पहला विकेट जल्द गिरने के बाद अयूब ने सलमान आगा के साथ मिलकर 74 रन की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 168 रनों का बड़ा सम्मानजक स्कोर बनाने में कामयाब रहा। फखर जमान और बाबर आजम को अपनी पारी शुरू करने में काफी संघर्ष करना पड़ा, बाबर ने 20 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। जमान 10 रन बनाए।उस्मान खान (18) रन बनाकर आउट हुये। मोहम्मद नवाज 15 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने चार विकेट लिये। महली बियर्डमैन और जेवियर बार्टलेट को दो-दो विकेट मिले। एक नई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए, कप्तान ट्रैविस हेड का प्रदर्शन हमेशा अंतिम नतीजे में एक बड़ी भूमिका निभाने वाला था। उन्होंने पहले ओवर में छक्का लगाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक छोटी, मनोरंजक पारी 23 रन पर खत्म हो गई जब अयूब ने उन्हें बाबर के हाथों कैच आउट करवाया। अयूब ने पहले ही मैट शॉर्ट को आउट कर दिया था, पाकिस्तान को सिर्फ मैट रेनशॉ और कैमरन ग्रीन की 40 रन की साझेदारी के तूफान को झेलना था, जिसके खत्म होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी चुनौतियां भी प्रभावी रूप से खत्म हो गईं। पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण और बेहतर क्षेत्ररक्षण के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये। मैट रेनशॉ 15 रनआउट हुये। कैमरन ग्रीन 31 गेंदों में 36 रन बनाये। जॉश फिलिपे 15 रन बनाकर आउट हुये। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सके और 22 रनों से मुकाबला हार गये।
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शाबाद खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

चैक बाउंस के आरोपी व्यापारी को छह माह का सश्रम कारावास

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: जिला अदालत ने चैक बाउंस के आरोपी कपड़ा व्यवसायी सागर निवासी विक्की जैन को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी डॉ. गौरव गर्ग की अदालत ने आरोपी विक्की जैन को छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को एक माह के चैक की […]

You May Like